सुल्तानपुर बार एसोसिएशन चुनाव: 85% से ज्यादा मतदान:63 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में बंद, 1,771 अधिवक्ता ने डाले वोट

Oct 14, 2026 - 19:12
0
सुल्तानपुर बार एसोसिएशन चुनाव: 85% से ज्यादा मतदान:63 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में बंद, 1,771 अधिवक्ता ने डाले वोट
सुल्तानपुर में बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए बुधवार को मतदान हुआ। शहर के खुर्शीद क्लब स्थित पं. अटल बिहारी बाजपेयी अधिवक्ता सभागार में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक वोट डाले गए। चुनाव में कुल 2,080 अधिवक्ता मतदाता थे, जिनमें से 1,771 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह करीब 85.1 प्रतिशत मतदान हुआ। अध्यक्ष, महासचिव समेत विभिन्न पदों के 63 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में बंद हो गई है। मतगणना गुरुवार सुबह 10 बजे से शुरू होगी। बुजुर्ग से युवा अधिवक्ताओं तक दिखा उत्साह बुधवार सुबह मतदान शुरू होते ही अधिवक्ता सभागार में गहमागहमी रही। बुजुर्ग और युवा वकीलों में मतदान को लेकर उत्साह दिखा। प्रत्याशी और उनके समर्थक अंतिम समय तक मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की कोशिश करते रहे। डीजीसी क्रिमिनल पवन दुबे, पूर्व डीजीसी क्रिमिनल एमपी त्रिपाठी और राम अचल मिश्र, वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद सिंह राजा, रवि शुक्ल, विक्रम सिंह, अशोक सिंह बिसेन, जुनैद आलम खान, गौतम तिवारी, सुनील धुरिया, वेदांग तिवारी, नवीन शुक्ल और सुनील वर्मा समेत कई अधिवक्ताओं ने मतदान किया। मतदाताओं ने चुनाव व्यवस्था की सराहना की। छह बूथों पर हुआ मतदान, सुरक्षा के रहे इंतजाम एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन राजेंद्र प्रताप दुबे ने बताया कि मतदान के लिए छह बूथ बनाए गए थे। सभी बूथों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ। मतदान केंद्र सीसीटीवी कैमरों से लैस था और पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। अपर पुलिस अधीक्षक बृज नारायण सिंह, एसडीएम सदर गरिमा सोनकिया, सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह और नगर कोतवाल सुरेश चंद्र मिश्र ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जिला जज सुनील कुमार, एडीजे श्याम मोहन जायसवाल और राकेश पांडेय, एसीजेएम शुभम वर्मा तथा एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन राजेंद्र प्रताप दुबे भी निगरानी करते रहे। अध्यक्ष पद पर 17, महासचिव के लिए 13 प्रत्याशी बार एसोसिएशन अध्यक्ष पद के लिए अखिलेश शुक्ल, शारदा प्रसाद मिश्र, बद्री प्रसाद पांडेय और सभाजीत सिंह समेत 17 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा। महासचिव पद पर रोहित अवस्थी, जयंत मिश्र, सूर्यनाथ यादव, वीरेंद्र प्रताप सिंह, मदन तिवारी और रवि प्रकाश पांडेय समेत 13 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सह सचिव खुर्शीद क्लब, सह सचिव प्रशासन, पुस्तकालय और वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकारिणी के पदों के लिए भी चुनाव हुआ। हाईकोर्ट के निर्देश के अनुपालन में उपाध्यक्ष, सह सचिव प्रशासन, कोषाध्यक्ष तथा वरिष्ठ और कनिष्ठ कार्यकारिणी में महिलाओं के लिए एक-एक पद आरक्षित किया गया था। कोषाध्यक्ष पद पर शशि सिंह और वरिष्ठ कार्यकारिणी के लिए सरोज सिंह निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी हैं। बार एसोसिएशन चुनाव की मतगणना 15 अक्टूबर को होगी। इसके बाद 16 अक्टूबर को साधारण सभा की बैठक में विजयी प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जाएंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User