सुल्तानपुर का ABHA सैचुरेशन में प्रदेश में पहला स्थान:डीएम ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को किया सम्मानित, CMO ने टीम को दिया श्रेय
सुल्तानपुर ने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत ABHA सैचुरेशन में प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। जनसंख्या के अनुपात में इस उपलब्धि के लिए डीएम इंद्रजीत सिंह ने सोमवार एक बजे जिले के स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम को सम्मानित किया। यह सम्मान 7 अक्टूबर को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित 'आयुष्मान संवाद' कार्यक्रम में दिया गया। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भारत भूषण को यह पुरस्कार प्रदान किया। डीएम ने डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों, आशा और एएनएम सहित सभी के सामूहिक प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने और आम लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ने का नतीजा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भारत भूषण ने भी इस सफलता का श्रेय पूरी टीम को दिया। ABHA एक 14 अंकों की विशिष्ट स्वास्थ्य पहचान संख्या है, जिससे नागरिक अपने डिजिटल स्वास्थ्य रिकॉर्ड सुरक्षित रख सकते हैं। नागरिक की सहमति के आधार पर इन रिकॉर्ड को संबंधित स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के साथ साझा किया जा सकता है। इससे उपचार के दौरान पुराने चिकित्सकीय अभिलेखों की उपलब्धता आसान होती है तथा चिकित्सकों को मरीज के स्वास्थ्य संबंधी विवरण समझने में सुविधा मिलती है। जनपद सुल्तानपुर द्वारा ABHA सैचुरेशन में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करना डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार एवं जनसामान्य को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)