उरई में महिला सशक्तिकरण रैली, सुरक्षा-सम्मान का संदेश:शारदीय नवरात्र पर पुलिस लाइन से एसपी-एएसपी ने दिखाई हरी झंडी

Oct 12, 2026 - 13:39
0
उरई में महिला सशक्तिकरण रैली, सुरक्षा-सम्मान का संदेश:शारदीय नवरात्र पर पुलिस लाइन से एसपी-एएसपी ने दिखाई हरी झंडी
शारदीय नवरात्र के अवसर पर महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए जालौन के उरई में महिला सशक्तिकरण रैली निकाली गई। पुलिस लाइन से एसपी सुरेश चंद्र रावत, एएसपी IPS डॉ. ईशान सोनी और अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजीव राज ने संयुक्त रूप से बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल महिला पुलिसकर्मियों ने लोगों को नारी सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया। विभिन्न स्थानों पर रैली का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। इस दौरान एसपी सुरेश चंद्र रावत ने कहा कि महिलाओं और छात्राओं को अब डरने की जरूरत नहीं है। उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस हमेशा साथ खड़ी है। किसी भी आपात स्थिति में 112 और महिला हेल्पलाइन 1090 पर फोन कर पुलिस की मदद ली जा सकती है। उन्होंने महिलाओं से अपनी शक्ति पहचानने और खुद को कमजोर नहीं समझने की अपील की। कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति का सदैव सम्मान किया गया है और महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल हैं। बालिकाओं को लाभान्वित किया जा रहा उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना और मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के माध्यम से भी पात्र महिलाओं और बालिकाओं को लाभान्वित किया जा रहा है। एएसपी IPS डॉक्टर ईशान सोनी कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देश पर आयोजित इस रैली का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रही हैं और देश का नाम रोशन कर रही हैं। एडीएम राजीव राज ने कहा कि महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। ऐसी कोई चुनौती नहीं है, जिसका सामना महिलाएं अपनी प्रतिभा और दृढ़ इच्छाशक्ति से न कर सकें। उन्होंने भी महिला सशक्तिकरण के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि रैली के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और जरूरत पड़ने पर पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User