सुल्तानपुर में 'अर्नब चक्रवात' से केले की फसल बर्बाद:किसानों को औने-पौने दाम पर बेचनी पड़ रही उपज, लाखों का नुकसान
सुल्तानपुर में 'अर्नब चक्रवात' ने केले की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। जयसिंहपुर, लंभुआ और चांदा क्षेत्रों में कई किसानों की फसल बर्बाद हुई। जयसिंहपुर के इमिलिया सिकरा गांव में करीब 35 बीघे में लगी केले की फसल तेज हवा से गिर गई। बारिश-हवा से पौधे फल समेत टूट गए। गिरी फसल ज्यादा दिन सुरक्षित नहीं रह सकती, इसलिए किसान इसे कम दाम पर बेच रहे हैं। पहले 12-15 रुपये प्रति किलो बिकने वाला केला अब 5-8 रुपये में बिक रहा है। इमिलिया सिकरा में रामपति वर्मा (1 बीघा), राधेश्याम वर्मा (7बीघा), उमेश वर्मा (3बीघा), सूरज वर्मा (2बीघा), कृष्णकुमार वर्मा (2बीघा), रामकेश (2बीघा), हरिकेश वर्मा (2बीघा), राम भवन वर्मा (2बीघा), छेड़ी गुप्ता (1बीघा), दिनेश वर्मा (4बीघा), अच्छेलाल वर्मा (7बीघा) और राजेंद्र वर्मा (1 बीघा) में केले की खेती करते हैं। राजेंद्र वर्मा बताते हैं हमने एक बीघे में केले की खेती किया था। लगभग 31 हजार रुपए खर्च किए थे। लेकिन अब पूरा नुकसान हो गया है। दीपक वर्मा बताते हैं कि पहले हम लोग 12 रुपए किलो बेंच रहे थे अभी ये आठ रुपए किलो भी नहीं पूछेगे।
रामनरेंद्र वर्मा ने बताया हमने 2 बीघे फसल लगाया था। पहले 16,18 और 15 रुपए प्रति कुंतल के रेट से हमने बेचा था। आज की डेट में दस में जा रहा है। चांदा के आनापुर नारायणगंज गांव के किसान राम उजागिर वर्मा ने बताया कि उनके 800 में से करीब 300 केले के पेड़ गिर गए। तेज हवा-जलभराव से जमीन कमजोर हो गई। गिरे पेड़ों में फल लगे थे, फसल कटने को तैयार थी। उन्हें करीब 60,000 रुपये का नुकसान हुआ है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)