सुल्तानपुर में बेल्ट टेस्ट आयोजित:खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार कौशल, अनुशासन और तकनीक का हुआ मूल्यांकन

Oct 04, 2026 - 17:45
0
सुल्तानपुर में बेल्ट टेस्ट आयोजित:खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार कौशल, अनुशासन और तकनीक का हुआ मूल्यांकन
सुल्तानपुर में अमीना ताइक्वांडो अकादमी में खिलाड़ियों के कौशल और तकनीकी दक्षता को परखने के लिए बेल्ट टेस्ट का आयोजन किया गया। टेस्ट में अकादमी के खिलाड़ियों ने उत्साह और आत्मविश्वास के साथ हिस्सा लेते हुए विभिन्न ताइक्वांडो तकनीकों का प्रदर्शन किया। बेल्ट टेस्ट के दौरान खिलाड़ियों की बेसिक तकनीक, पुंम्जे, ब्रेकिंग, किक, पंच, ब्लॉक, फाइटिंग स्किल, शारीरिक फिटनेस, आत्मरक्षा क्षमता और अनुशासन का फिजिकल व लिखित परीक्षा का बारीकी से मूल्यांकन किया गया। प्रशिक्षिका अमीना बानो ने बताया कि बेल्ट टेस्ट खिलाड़ियों की मेहनत और तकनीकी प्रगति को परखने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि ताइक्वांडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि आत्मरक्षा, अनुशासन, आत्मविश्वास और शारीरिक-मानसिक मजबूती विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। इस दौरान खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। अभिभावकों ने भी बच्चों के प्रदर्शन की सराहना की। आयोजकों ने कहा कि नियमित अभ्यास और ऐसे बेल्ट टेस्ट खिलाड़ियों को भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User