सुल्तानपुर में दुर्गापूजा को लेकर सुरक्षा संगठन की बैठक:नियम तोड़ने वाले 18 डीजे संचालकों पर केस, डीएम-एसपी की मौजूदगी में हुआ मंथन

Oct 16, 2026 - 20:49
0
सुल्तानपुर में दुर्गापूजा को लेकर सुरक्षा संगठन की बैठक:नियम तोड़ने वाले 18 डीजे संचालकों पर केस, डीएम-एसपी की मौजूदगी में हुआ मंथन
सुल्तानपुर पुलिस लाइन के मीटिंग हॉल में शुक्रवार शाम सात बजे जिला सुरक्षा संगठन और अपराध निरोधक समिति के पदाधिकारियों के साथ समन्वय बैठक हुई। डीएम इन्द्रजीत सिंह मुख्य अतिथि रहे, जबकि एसपी विनीत जायसवाल ने अध्यक्षता की। बैठक में आगामी दुर्गापूजा और विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, आपसी समन्वय और आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर चर्चा हुई। इस दौरान डीजे और साउंड सिस्टम का संचालन निर्धारित मानकों के अनुसार करने पर जोर दिया गया। दुर्गापूजा में पुलिस का सहयोग करेंगे वॉलंटियर एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि दुर्गापूजा और विसर्जन के आयोजनों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। इन आयोजनों में वॉलंटियर समूहों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। विभिन्न आयोजन स्थलों पर उनके शिविर लगते हैं और वे पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर व्यवस्था संभालने में सहयोग करते हैं। बैठक में सभी संबंधित बिंदुओं की समीक्षा की गई। संगठन के पदाधिकारियों और पुलिस प्रशासन ने आयोजन के दौरान आपसी समन्वय बनाए रखने पर सहमति जताई। मानकों का उल्लंघन करने वाले डीजे संचालकों पर कार्रवाई एसपी ने बताया कि निर्धारित मानकों का उल्लंघन करने वाले करीब 18 डीजे संचालकों के खिलाफ कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज किया गया है। कुछ डीजे संचालकों को चिह्नित कर उनके उपकरण और वाहन सीज करने की कार्रवाई भी की गई है। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों और महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। डीजे और ध्वनि विस्तारक यंत्रों का इस्तेमाल तय मानकों के भीतर ही किया जाना चाहिए। संगठन के पदाधिकारियों ने किया सम्मानित बैठक में जिला सुरक्षा संगठन के अध्यक्ष डॉ. राजीव श्रीवास्तव और महासचिव मोहम्मद इलियास खान ने डीएम को सम्मानित किया। संगठन के संरक्षक कमल नयन पाण्डेय और संयोजक आशीष अग्रवाल, एडवोकेट ने एसपी को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन राधेश्याम गुप्ता ने किया। डॉ. राधेश्याम सिंह और आयुष चतुर्वेदी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User