सुल्तानपुर में नर्स की मौत के बाद FIR:पोस्टमार्टम में हैंगिंग की पुष्टि; अधिकारियों के आश्वासन पर परिजनों ने किया अंतिम संस्कार
सुल्तानपुर में जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के बरौंसा बाजार में किराए के कमरे में मृत मिली नर्स के मामले में पुलिस ने रविवार शाम 5 बजे अज्ञात के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी लगने से मौत की पुष्टि हुई है। शव गांव पहुंचने पर परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद परिजन माने और शव दफना दिया गया। कोतवाली क्षेत्र के बेलगरा सारंगपुर निवासी राम स्वरूप सोनी की बेटी रजनी उर्फ शिल्पा सोनी जेएनएम की पढ़ाई कर रही थी। वह बरौंसा बाजार स्थित एक अस्पताल में नर्स के रूप में काम करती थी और अस्पताल के पास ही किराए के कमरे में रहती थी। खिड़की से झांकने पर मिली जानकारी शनिवार सुबह कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर बगल में रहने वाली नर्स ने खिड़की से अंदर झांका। इस दौरान शिल्पा का शव रोशनदान से कपड़े के सहारे लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। मां ने की जांच की मांग मृतका की मां कुसुम ने बताया कि शुक्रवार रात बेटी ने नवरात्रि में घर आने की बात कही थी। शनिवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। मां ने अज्ञात व्यक्ति पर बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की। पुलिस ने मां की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)