फर्रुखाबाद में हिंदू रक्षा दल की बैठक:रुद्र सक्सेना बने युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष, राम बारात में फिल्मी गाने वर्जित

Oct 11, 2026 - 18:43
0
फर्रुखाबाद में हिंदू रक्षा दल की बैठक:रुद्र सक्सेना बने युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष, राम बारात में फिल्मी गाने वर्जित
फर्रुखाबाद शहर के रेलवे रोड स्थित एक होटल में रविवार शाम करीब 4:30 बजे हिंदू रक्षा दल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में युवा मोर्चा की कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें रुद्र सक्सेना को जिलाध्यक्ष, गौरव गुप्ता को महामंत्री तथा कृष्णा राठौर और विनीत वाजपेई को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र दिए गए। रुद्र सक्सेना का माला पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक की अध्यक्षता कानपुर मंडल के प्रांत अध्यक्ष सनी गुप्ता ने की। इस दौरान संगठन के कार्यों और आगामी गतिविधियों पर चर्चा हुई। जिला कार्यकारी अध्यक्ष आनंद प्रकाश गुप्ता उर्फ मुन्ना गुप्ता ने बताया कि युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष को एक सप्ताह के भीतर अपनी टीम गठित करने का समय दिया गया है। उन्हें संगठन के कार्यों की जानकारी भी दी गई है। आनंद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि फर्रुखाबाद शहर में राम बारात दो बार निकाली जाती है। इनमें बैंड-बाजे पर फिल्मी गाने नहीं बजने दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम मर्यादा पुरुषोत्तम हैं, इसलिए उनकी बारात में केवल उनके भजन बजाए जाने चाहिए। संगठन सोशल मीडिया के माध्यम से भी यह अपील कर चुका है। इसके अलावा रामलीला कमेटी को भी इस संबंध में जानकारी दी गई है। हिंदू रक्षा दल के जिलाध्यक्ष शिवम गुप्ता ने कहा कि भगवान के किसी भी स्वरूप को सड़क पर नहीं नचाया जाएगा। सभी स्वरूपों को रथ पर विराजमान किया जाएगा। बैठक में डॉ. सचिन दुबे, आजाद तिवारी, हिमांशु, सोनू, अनुराग और आदर्श सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User