सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हादसा, डीसीएम चालक की मौत:मैनपुरी निवासी था चालक, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार देर रात सड़क हादसे में डीसीएम चालक की मौत हो गई। जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के दरपीपुर में किलोमीटर 143 के पास अज्ञात वाहन ने डीसीएम में साइड से टक्कर मार दी। हादसे में डीसीएम का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची यूपीडा की टीम उसे सीएचसी दोस्तपुर ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मैनपुरी जिले के कुरावली थाना क्षेत्र के मुबारिकपुर निवासी धर्मेंद्र (45) पुत्र होरी लाल के रूप में हुई है। वह डीसीएम में माल लादकर लखनऊ से आजमगढ़ की ओर जा रहा था। इसी दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर अज्ञात वाहन ने उसकी डीसीएम में टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने चालक को वाहन से बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से सीएचसी दोस्तपुर पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जयसिंहपुर कोतवाली पुलिस हादसे की जांच कर रही है। एक्सप्रेस-वे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)