यूपी की बड़ी खबरें:प्रयागराज में मां काली के स्वांग में 2 पक्ष भिड़े, लात-घूंसे चले; पुलिस ने किया लाठी-चार्ज

Oct 14, 2026 - 10:42
0
यूपी की बड़ी खबरें:प्रयागराज में मां काली के स्वांग में 2 पक्ष भिड़े, लात-घूंसे चले; पुलिस ने किया लाठी-चार्ज
प्रयागराज के दारागंज में मां काली के स्वांग के दौरान दूसरे दिन दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चलने लगे। मौके पर मौजूद भीड़ के बीच अफरा-तफरी मच गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठी चलानी पड़ी। पुलिस की कार्रवाई के बाद लोग इधर-उधर भागते नजर आए। घटना का 43 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, दारागंज में पांच दिवसीय काली स्वांग की शुरुआत 12 अक्टूबर से हुई है। इस दौरान प्रतिदिन शाम को मां काली का स्वांग निकलता है। बड़ी संख्या में लोग मां काली के दर्शन करने और आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचते हैं। दूसरे दिन भी स्वांग के दौरान इलाके में लोगों की भीड़ जुटी थी। इसी बीच किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। पढ़िए पूरी खबर… भाजपा ने पिछड़ा मोर्चा के 91 जिलाध्यक्ष घोषित किए, छह क्षेत्रों में नियुक्तियां यूपी भाजपा ने मंगलवार शाम पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अनुमति से मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने छह क्षेत्रों के जिलों और महानगरों में अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की है। जारी सूची में ब्रज, पश्चिम, अवध, काशी, गोरखपुर और कानपुर क्षेत्र के कुल 91 जिलों और महानगरों के अध्यक्षों के नाम शामिल हैं। क्षेत्रवार सूची के मुताबिक, ब्रज क्षेत्र में 19, पश्चिम क्षेत्र में 17, अवध क्षेत्र में 15, काशी क्षेत्र में 16, गोरखपुर क्षेत्र में 11 और कानपुर क्षेत्र में 13 जिलों व महानगरों के अध्यक्ष घोषित किए गए हैं। लखनऊ में 32 करोड़ की मॉर्फिन बरामद, 2 गिरफ्तार; पिस्टल-कारतूस और कार बरामद लखनऊ में ANTF और दुबग्गा पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 6.400 किलो संदिग्ध मॉर्फिन, एक पिस्टल और छह कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, बरामद मॉर्फिन की कीमत करीब 32 करोड़ रुपये है। आरोपियों की पहचान बाराबंकी के कुर्सी थाना क्षेत्र स्थित मोहसंद टिकैतगंज गांव निवासी जुहैल (25) और अमजद (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से 16,170 रुपए नकद, छह मोबाइल फोन, एक स्कूटी और हुंडई वेन्यू कार भी बरामद की है। पढ़िए पूरी खबर…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User