सुल्तानपुर में रात में भरी सड़क सुबह उखड़ी:दुर्गापूजा से पहले घटिया पैचिंग का आरोप, लोगों ने जांच की मांग की

Oct 13, 2026 - 11:54
0
सुल्तानपुर में रात में भरी सड़क सुबह उखड़ी:दुर्गापूजा से पहले घटिया पैचिंग का आरोप, लोगों ने जांच की मांग की
सुल्तानपुर शहर में दुर्गापूजा महोत्सव से पहले अलग-अलग इलाकों में गड्ढे भरे जा रहे हैं। आरोप है कि रात में गड्ढों में डामर का मसाला भरा जाता है और सुबह होते ही वह उखड़ जाता है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिससे पैचिंग की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। यह तस्वीरें शहर के गंदा नाला रोड, कलेक्ट्रेट मार्ग, पयागीपुर रोड, गभड़िया और गोरबारिक समेत कई इलाकों की हैं। यहां पैचिंग के बाद भी गिट्टियां बिखरी पड़ी हैं और कई गड्ढे वैसे के वैसे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ठेकेदार सिर्फ गिट्टी भरकर ऊपर से मसाला डाल रहे हैं, तारकोल नहीं। कई जगह रोलर भी नहीं चलाया गया। लोगों ने बताया कि पिछले साल भी दुर्गापूजा से पहले हुई पैचिंग कुछ ही घंटों में उखड़ गई थी। उनका आरोप है कि कमीशन के चक्कर में नगर पालिका के अधिकारी चहेते ठेकेदारों से घटिया सामग्री का काम करवा रहे हैं। सड़क पर बिखरी गिट्टी और उखड़ा डामर साफ दिख रहा है। लोगों ने डीएम से जांच कराकर अच्छी पैचिंग की मांग की है। नगर पालिका ईओ लालचंद ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User