सुपारी पैकेट में कम माल भरा:सिद्धार्थनगर में पांच पर FIR, कंपनी के अटॉर्नी की शिकायत पर हुई छापेमारी
सिद्धार्थनगर के कनकटी गांव में सुगंधित और मीठी सुपारी के पैकेट से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि पैकेट खोलकर कम सुपारी भरकर उन्हें दोबारा पैक कर बेचा जाता था। कंपनी के पावर ऑफ अटॉर्नी अंकित दूबे की शिकायत पर पुलिस ने पांच लोगों पर केस दर्ज किया है। केस दर्ज हुए लोगों में बजरंगी, प्रिंस, कैलाश, बबलू और मोतीलाल जायसवाल शामिल हैं। ये सभी कनकटी चौकी चेतिया क्षेत्र के हैं। शिकायत में ग्राहकों से धोखाधड़ी और कंपनी को नुकसान पहुंचाने का आरोप है। शिकायत पर टीम ने छापा मारा, जहां संदिग्ध सुपारी स्टॉक, सफेद पन्नी में पैक सुपारी और पैकिंग का सामान मिला। कार्रवाई की वीडियो रिकॉर्डिंग भी हुई। छापेमारी के दौरान टीम से गाली-गलौज और मारपीट का भी आरोप है। अंकित दूबे ने पुलिस को मिले सामान, वीडियो फुटेज और संबंधित लोगों के वीडियो सबूत के तौर पर दिए हैं। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई मांगी थी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)