बागपत में शूटर दादी की तबीयत बिगड़ी:सांस लेने में दिक्कत और खांसी के बाद कराया गया एडमिट

Sep 28, 2026 - 10:36
0
बागपत में शूटर दादी की तबीयत बिगड़ी:सांस लेने में दिक्कत और खांसी के बाद कराया गया एडमिट
बागपत के जौहड़ी गांव की शूटर दादी प्रकाशी तोमर की रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें सांस लेने में दिक्कत और खांसी होने पर बड़ौत के आनंद अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने ऑक्सीजन और नेबुलाइजर से उपचार शुरू किया, जिसके बाद अब उनकी हालत में सुधार है। उनके बेटे रामबीर सिंह ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे उन्हें यह परेशानी हुई थी। इससे पहले फरवरी और मार्च में भी शूटर दादी की तबीयत दो बार बिगड़ी थी। तब भी उनका उपचार कराया गया था। सोमवार सुबह परिवार के लोगों ने बताया कि हालात काफी सुधर हुआ है। फिलहाल डॉक्टर्स की टीम उनके उपचार में लगी हुई है। प्रकाशी तोमर ने 60 साल की उम्र में निशानेबाजी शुरू की थी। उन्होंने कई प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर देश-दुनिया में पहचान बनाई। उनके जीवन संघर्ष पर बॉलीवुड में 'सांड की आंख' फिल्म भी बनी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User