स्वास्थ्य विभाग ने सांवरिया हॉस्पिटल का पंजीकरण किया निरस्त:झांसी में पॉल्यूशन सर्टिफिकेट जमा नहीं करा पाए, मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया

Oct 06, 2026 - 20:40
0
स्वास्थ्य विभाग ने सांवरिया हॉस्पिटल का पंजीकरण किया निरस्त:झांसी में पॉल्यूशन सर्टिफिकेट जमा नहीं करा पाए, मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया
झांसी में स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को मेडिकल कॉलेज के पास स्थित सांवरिया हॉस्पिटल का पंजीकरण निरस्त कर दिया है। अस्पताल के पास पॉल्यूशन सर्टिफिकेट नहीं था। 10 दिन का समय लेने के बावजूद अस्पताल प्रबंधन सर्टिफिकेट जमा नहीं करा पाए। इस पर पंजीकरण निरस्त कर दिया गया। मंगलवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. आशीष अग्निहोत्री के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम हॉस्पिटल पहुंची। यहां से मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। इसके बाद अस्पताल का संचालन भी बंद करा दिया। नोटिस के बाद भी जमा नहीं किया डिप्टी सीएमओ डॉ. आशीष अग्निहोत्री ने बताया- मेडिकल कॉलेज के पास सांवरिया हॉस्पिटल पर मंगलवार को कार्रवाई की गई है। अस्पताल मालिक ने कुछ समय पहले रजिस्ट्रेशन रिन्यूअल के लिए आवेदन किया था। तब इनके पास उत्तर प्रदेश पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड का प्रमाण पत्र नहीं था। इस पर नोटिस देकर सूचित किया गया था। इसके बावजूद प्रमाण पत्र जमा नहीं किया। दूसरी बार सूचना दी कि प्रमाण पत्र जमा नहीं है। पुराना समाप्त हो चुका है। स्पष्टीकरण देने के लिए नोटिस दिया गया था। तब 19 सितंबर को एक शपथ पत्र दिया कि दस दिन के अंदर प्रमाण पत्र जमा कर देंगे। समय पूरा होने के बाद भी प्रमाण पत्र जमा नहीं कराया। इसके बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी के आदेश पर विभागीय कार्रवाई करते हुए अस्पताल का पंजीकरण निरस्त कर दिया गया। आज स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अस्पताल का निरीक्षण किया। जहां दो मरीज भर्ती मिले। दोनों मरीजों को दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट कराने की प्रक्रिया शुरू की गई। एक मरीज को स्वास्थ्य विभाग की मौजूदगी में सुरक्षित रूप से दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया, जबकि दूसरे मरीज को शिफ्ट किया जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए गए हैं कि मरीजों के शिफ्ट होने के बाद अस्पताल का संचालन पूरी तरह बंद कर दिया जाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User