स्वच्छता अभियान का आयोजन:बच्चों ने रास्ते में सफाई की, लोगों को कूड़ेदान का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया
गांधी जयंती के उपलक्ष्य में सेंट फ्रांसिस स्कूल द्वारा आज एक स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करना और आम जनमानस को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था। अभियान का शुभारंभ केसीआर होटल से किया गया। स्कूल के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और प्रधानाचार्य की उपस्थिति में अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। सभी छात्र राज विहार, आनंदवन फेज-1 तक गए। बच्चों ने रास्ते में साफ-सफाई की, कूड़ा-कचरा एकत्रित किया और लोगों को कूड़ेदान का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। छात्रों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर स्वच्छता का महत्व समझाया। विद्यालय के प्रबंधक ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से बच्चों में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। स्थानीय लोगों ने भी इस प्रयास की प्रशंसा की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)