ताजमहल देखने आई 60 वर्षीय महिला की मौत:पश्चिमी गेट की पार्किंग में बिगड़ी तबियत, ताज पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
ताजमहल का दीदार करने आई झारखंड निवासी 60 वर्षीय महिला की सोमवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। महिला ताजमहल के पश्चिमी गेट के बाहर स्थित पार्किंग में बेहोश होकर गिर पड़ीं। उनके साथ आए पर्यटकों ने उन्हें संभालने की कोशिश की, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। सूचना मिलने पर पर्यटन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान आस्मनिया बीबी (60) निवासी झारखंड के रूप में हुई है। वह अपने ग्रुप के साथ बस से आगरा आई थीं। सोमवार सुबह करीब 6 बजे जब ग्रुप के अन्य पर्यटक बस से उतर रहे थे, तभी आस्मनिया बीबी अचानक नीचे गिर गईं। बताया जा रहा है कि महिला की तबीयत पहले से ही ठीक नहीं थी। उनके अचानक गिरने से साथ आए पर्यटकों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पर्यटन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। महिला को मृत घोषित किए जाने के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण फिलहाल महिला की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। घटना के बाद महिला के साथ आए पर्यटक शोक में डूब गए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)