मुख्यमंत्री को धन्यवाद पत्र लिखने वाली 18 छात्राओं को सम्मान:डीएम-सीडीओ ने बांटे प्रशस्ति पत्र, स्टडी टेबल मिलने पर जताया था आभार

Oct 12, 2026 - 14:44
0
मुख्यमंत्री को धन्यवाद पत्र लिखने वाली 18 छात्राओं को सम्मान:डीएम-सीडीओ ने बांटे प्रशस्ति पत्र, स्टडी टेबल मिलने पर जताया था आभार
श्रावस्ती में मुख्यमंत्री की ओर से अध्ययन के लिए स्टडी टेबल मिलने पर धन्यवाद पत्र लिखकर आभार जताने वाली श्रावस्ती की 18 मेधावी बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सोमवार को दोपहर 1:00 बजे आयोजित कार्यक्रम में डीएम अन्नपूर्णा गर्ग और सीडीओ शाहिद अहमद ने बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। सम्मान पाकर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। वहीं जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने बालिकाओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए निरंतर मेहनत और लगन से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की यह पहल विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के साथ उनकी प्रतिभा और कृतज्ञता की भावना को भी सम्मान देती है। उन्होंने छात्राओं से अपने माता-पिता, विद्यालय और जनपद का नाम रोशन करने का आह्वान किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आकांक्षा रावत ने बताया कि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराने और पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री की ओर से स्टडी टेबल प्रदान की गई थीं। इससे प्रेरित होकर जनपद की मेधावी बालिकाओं ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद पत्र लिखकर आभार व्यक्त किया था। बालिकाओं की इस पहल को देखते हुए मुख्यमंत्री की ओर से 18 छात्राओं के लिए प्रशस्ति पत्र भेजे गए, जिन्हें सोमवार को वितरित किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User