ताजमहल में घुस रहे थे संदिग्ध, सुरक्षाकर्मियों ने किया ढेर:विश्व स्मारक पर हुई मौकड्रिल, बहु-एजेंसीयों ने मिलकर किया अभ्यास
ताजमहल परिसर के रिवर साइड क्षेत्र में शुक्रवार सुबह दो सशस्त्र संदिग्धों के घुसने और फायरिंग करने की सूचना से सुरक्षा व्यवस्था सक्रिय हो गई। सुरक्षा कर्मियों ने मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई में दोनों संदिग्धों को निष्प्रभावी कर दिया। हालांकि, यह वास्तविक हमला नहीं था, बल्कि ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था परखने के लिए आयोजित बहु-एजेंसी मॉक ड्रिल का हिस्सा था। सुबह 10:30 से 11:10 बजे तक चले इस अभ्यास में CISF, UP Police, ASI, फायर सर्विस, BDDS, डॉग स्क्वॉड, LIU और मेडिकल टीम ने हिस्सा लिया। मॉक ड्रिल में दो सशस्त्र आतंकियों द्वारा रिवर साइड क्षेत्र में अंधाधुंध फायरिंग करने का काल्पनिक परिदृश्य तैयार किया गया। इस दौरान रिवर साइड पर तैनात एक CISF जवान के घायल होने की स्थिति भी बनाई गई। सूचना मिलते ही CISF कंट्रोल रूम को अलर्ट किया गया और सभी संबंधित सुरक्षा एजेंसियों को सूचना दी गई। इसके बाद ताजमहल के पिछले हिस्से की ओर बढ़ रहे दोनों काल्पनिक आतंकियों को CISF की QRT ने घेरा। CISF Assault Party ने समन्वित कार्रवाई करते हुए दोनों को निष्प्रभावी किया। वहीं, UP Police ने ताजमहल के बाहरी क्षेत्र की घेराबंदी की। घायल जवान को मेडिकल टीम ने प्राथमिक उपचार देने का अभ्यास किया। इसके बाद CISF, UP Police, BDDS और डॉग स्क्वॉड की संयुक्त टीमों ने पूरे क्षेत्र की गहन तलाशी ली। मॉक ड्रिल के दौरान आपात स्थिति में सूचना देने, सुरक्षा बलों के बीच समन्वय, घेराबंदी, जवाबी कार्रवाई, मेडिकल सहायता और तलाशी अभियान जैसी प्रक्रियाओं को परखा गया। मॉक ड्रिल CISF यूनिट ताजमहल के कमांडेंट ऋषि कौशिक के पर्यवेक्षण में आयोजित हुई। अभ्यास समाप्त होने के बाद सभी सहभागी एजेंसियों के साथ डी-ब्रीफिंग भी की गई। अधिकारियों के अनुसार, इस अभ्यास का उद्देश्य ताजमहल पर सशस्त्र हमले जैसी आपात स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा एजेंसियों की तैयारियों और आपसी समन्वय की प्रभावशीलता को परखना था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)