चकरोड बनाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण:बारिश में रास्ता खराब होने से परेशानी, भदोही में 8 फीट का रास्ता बनाने की मांग

Sep 25, 2026 - 15:04
0
चकरोड बनाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण:बारिश में रास्ता खराब होने से परेशानी, भदोही में 8 फीट का रास्ता बनाने की मांग
ज्ञानपुर तहसील के लखनो गांव के ग्रामीण शुक्रवार दोपहर कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर वर्षों से रुके चकरोड के निर्माण की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि रास्ते का कई बार नापजोख कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। ग्रामीणों के मुताबिक मुख्यालय रोड से लखनो गांव की मुस्लिम बस्ती होते हुए दुर्गागंज रोड तक जाने वाले रास्ते को 8 फीट चौड़े चकमार्ग के रूप में दर्ज किया गया है। गांव के लोगों के लिए सड़क तक पहुंचने का यह एकमात्र रास्ता है। बारिश में रास्ते की हालत खराब ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के दिनों में रास्ता बेहद खराब हो जाता है। कीचड़ और जलभराव के कारण ग्रामीणों के साथ मुस्लिम बस्ती के लोगों को भी आने-जाने में परेशानी होती है। लंबे समय से रास्ते के निर्माण की मांग की जा रही है। कई बार हो चुकी है नापजोख ग्रामीणों के अनुसार चकमार्ग की कई बार नापजोख की जा चुकी है। इसके बावजूद मौके पर निर्माण कार्य नहीं कराया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से दर्ज चकमार्ग पर जल्द निर्माण शुरू कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से कहा कि रास्ते का निर्माण होने से गांव और बस्ती के लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी। उन्होंने चकरोड का निर्माण जल्द से जल्द कराने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में शेख मेहताब, मुर्तजा, तौहीद, ओवैस, सलीम, सुहेल, मोहम्मद फराज, इनामुल हक, दिल शेर समेत कई अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User