तेज बारिश और हवा से धान की फसल को नुकसान:अम्बेडकरनगर में कई खेतों में बिछ गई फसलें, किसानों की चिंता बढ़ी; गन्ने पर भी असर

Sep 25, 2026 - 09:03
0
तेज बारिश और हवा से धान की फसल को नुकसान:अम्बेडकरनगर में कई खेतों में बिछ गई फसलें, किसानों की चिंता बढ़ी; गन्ने पर भी असर
अंबेडकरनगर में गुरुवार शाम से बदले मौसम का असर शुक्रवार सुबह तक पूरे जिले में दिखाई दिया। रात से शुरू हुई बारिश सुबह तक रुक-रुककर होती रही। इस दौरान तेज हवाएं भी चलीं। अकबरपुर, भीटी, जलालपुर, टांडा, बसखारी समेत ग्रामीण इलाकों में आसमान बादलों से ढका रहा। बारिश के कारण तापमान गिरने से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। तेज हवा और बारिश के कारण कई जगह खेतों में खड़ी धान की फसल जमीन पर गिर गई। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। जल्दी बोई गई धान की फसल पकने की ओर है, ऐसे में किसानों को उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है। किसान चुन्नीलाल, महेंद्र आदि के अनुसार, कई खेतों में तेज हवा के कारण पकने वाली धान की फसल गिर गई है, जबकि देर से बोई गई धान के लिए बारिश फायदेमंद है। गिरी धान की बालियां सड़ने का खतरा जिन खेतों में धान पक चुका है, वहां बारिश का पानी जल्द सूखने पर नुकसान कम हो सकता है। किसानों के मुताबिक यदि खेतों में लंबे समय तक पानी जमा रहा तो जमीन पर गिरी धान की बालियां सड़ सकती हैं। इससे दाने की गुणवत्ता प्रभावित होने के साथ कीड़े लगने की आशंका भी रहेगी। गन्ने की फसल को भी हवा से नुकसान बारिश से गन्ने की फसल को फिलहाल कोई बड़ा नुकसान नहीं बताया जा रहा है। हालांकि तेज हवा के कारण कुछ स्थानों पर गन्ने की फसल भी खेतों में गिर गई है। किसानों की नजर अब मौसम पर टिकी है। किसानों का कहना है कि यदि बारिश रुकने के बाद धूप निकलती है तो खेतों में जमा पानी जल्द सूख सकता है। इससे जमीन पर गिरी धान और अन्य फसलों को होने वाला नुकसान कम होने की उम्मीद है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User