शिक्षिका की हत्या के बाद स्कूलों में सुरक्षा बढ़ी:लखीमपुर-खीरी में मेटल डिटेक्टर से जांच, बाहरी लोगों की एंट्री पर सख्ती

Sep 25, 2026 - 09:03
0
शिक्षिका की हत्या के बाद स्कूलों में सुरक्षा बढ़ी:लखीमपुर-खीरी में मेटल डिटेक्टर से जांच, बाहरी लोगों की एंट्री पर सख्ती
लखीमपुर खीरी के चिल्ड्रंस एकेडमी में शिक्षिका की हत्या की घटना के बाद जिले के स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था सख्त की जा रही है। जिला प्रशासन ने विद्यालयों की सुरक्षा को लेकर 16 सूत्रीय बैठक की थी। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने एंट्री से लेकर विद्यार्थियों और कर्मचारियों की जांच तक कई स्तर पर सुरक्षा बढ़ा दी है। अब स्कूल परिसरों में बाहरी लोगों की आवाजाही पर नजर रखी जा रही है और प्रवेश प्रक्रिया को पहले से ज्यादा नियंत्रित किया गया है। अजमानी इंटरनेशनल स्कूल में परिसर में प्रवेश से पहले मेटल डिटेक्टर से जांच की जा रही है। स्कूल में हथियार या किसी भी प्रतिबंधित सामान को ले जाने पर रोक लगा दी गई है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत हथियार और बैग गेट पर ही जमा कराए जा रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद ही संबंधित व्यक्ति को परिसर में प्रवेश दिया जा रहा है। अजमानी पब्लिक स्कूल में बाहरी लोगों की पूरी जानकारी दर्ज अजमानी पब्लिक स्कूल में भी प्रवेश के नियम सख्त किए गए हैं। स्कूल आने वाले लोगों को अंदर जाने से पहले अपनी पूरी जानकारी दर्ज करानी होगी। बिना जरूरी जानकारी और जांच के किसी भी बाहरी व्यक्ति को स्कूल परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इससे स्कूल में आने-जाने वाले लोगों का रिकॉर्ड रखने की व्यवस्था मजबूत हुई है। CCTV से लेकर कर्मचारियों के सत्यापन तक पर जोर चिल्ड्रंस एकेडमी की घटना के बाद प्रशासन ने स्कूल प्रबंधकों के साथ बैठक कर सुरक्षा से जुड़े कई बिंदुओं पर निर्देश दिए थे। इनमें स्कूल गेट पर निगरानी, CCTV कैमरों की व्यवस्था, बाहरी लोगों के प्रवेश का रिकॉर्ड, कर्मचारियों का सत्यापन और आपात स्थिति में तुरंत सूचना देने जैसे मुद्दे शामिल थे। स्कूलों में लागू होने लगे सुरक्षा के निर्देश प्रशासन के निर्देशों के बाद स्कूल प्रबंधन अब इन सुरक्षा उपायों को लागू कर रहे हैं। स्कूल परिसरों में प्रवेश व्यवस्था पहले की तुलना में ज्यादा नियंत्रित नजर आ रही है। बाहरी लोगों की जांच और निगरानी बढ़ने से स्कूल प्रबंधन भी सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरत रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User