तेज धूप करेगी बेहाल, बारिश के आसार नहीं:हीट इंडेक्स बढ़ सकते, शाम से लेकर सुबह तक राहत मिलेगी

Oct 05, 2026 - 07:47
0
तेज धूप करेगी बेहाल, बारिश के आसार नहीं:हीट इंडेक्स बढ़ सकते, शाम से लेकर सुबह तक राहत मिलेगी
कानपुर में अक्टूबर की शुरुआत में गर्मी एक बार फिर तेवर दिखा रही है। सोमवार को आसमान पूरी तरह साफ रहने और तेज धूप निकलने का अनुमान है। बारिश की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 35°C तक पहुंच सकता है। उमस के चलते लोगों को तापमान इससे करीब 6 डिग्री ज्यादा यानी 41°C जैसा महसूस हो सकता है। सुबह और शाम हल्की राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि मौसम साफ और गर्म रहेगा। दिन में धूप तेज रहने से गर्मी बढ़ेगी, जबकि उमस के कारण हीट इंडेक्स अधिक रह सकता है। फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं। हालांकि शाम से लेकर सुबह तक गर्मी से राहत मिल सकती है। लेकिन उमस लोगों को पसीना निकालेगी। तेज धूप और उमस ने किया बेहाल सीएसए की ओर से जारी मौसम रिपोर्ट के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.0 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रहा, यह भी सामान्य से 0.7°C अधिक रहा। अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 82% दर्ज की गई। पूरे दिन आसमान साफ रहा और तेज धूप निकली। उमस और गर्मी के कारण लोग बेहाल रहे। गर्मी-उमस में शरीर को ऐसे रखें ठंडा डॉ. प्रवीण कटियार ने बताया कि तेज धूप और उमस के कारण शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो सकती है। इससे थकान, सिरदर्द, चक्कर, कमजोरी और चिड़चिड़ापन जैसी समस्या हो सकती है। दिन में पर्याप्त पानी पिएं और बाहर निकलते समय धूप से बचाव करें। बहुत देर तक सीधे धूप में रहने से बचें। हल्के और ढीले कपड़े पहनें। गर्मी से बेचैनी या कमजोरी महसूस होने पर तुरंत ठंडी जगह पर जाएं और शरीर को आराम दें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User