तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत:फतेहपुर में हेलमेट न पहनने की वजह से सिर में लगी चोट, अस्पताल में मृत घोषित

Sep 26, 2026 - 22:36
0
तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत:फतेहपुर में हेलमेट न पहनने की वजह से सिर में लगी चोट, अस्पताल में मृत घोषित
फतेहपुर के खागा में शनिवार देर शाम कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर एक तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कौशांबी के भौंतर गांव निवासी 23 साल के राजपाल की गंभीर चोटों से मौत हो गई। वह पल्सर बाइक से जा रहा था। ऐराया ब्लॉक के कटोघन टोल प्लाजा के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई। टक्कर के बाद राजपाल सड़क पर गिरकर घायल हो गया। राहगीरों ने उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) खागा पहुंचाया। सड़क हादसे की जानकारी मिलते ही NHAI की 1033 एम्बुलेंस 3 मिनट में घटनास्थल पर पहुंची। पैरामेडिकल टीम के अनीस सिंह और अंकित सिंह ने घायल को प्राथमिक सहायता दी और 11 मिनट में CHC हरदों पहुंचाया। हालांकि, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। NHAI कर्मचारियों ने बताया कि युवक ने हेलमेट नहीं पहना था। खागा थाना कोतवाली पुलिस ने संजय कुमार पांडे के नेतृत्व में शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User