तेजाजी मेले में चढ़ा रंग, झूलों पर दिखा रोमांच

Sep 28, 2026 - 05:36
0
तेजाजी मेले में चढ़ा रंग, झूलों पर दिखा रोमांच
वीर तेजाजी डोल मेले में छुट्टी के दिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। सुबह से शुरू हुई आवाजाही शाम होते-होते भीड़ में बदल गई। बच्चों, युवाओं और परिवारों ने झूलों, मनोरंजन साधनों और दुकानों का आनंद लिया। मेले में डोलर और चकरी आकर्षण का प्रमुख केंद्र बने रहे। बच्चे और युवा झूलों में बैठने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। खिलौने, खान-पान, मनिहारी और घरेलू सामान की दुकानों पर भी भीड़ रही। शाम ढलते ही मेला परिसर रोशनी और लोगों की चहल-पहल से गुलजार हो गया। देर रात तक मेले में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User