खतरनाक मोड़ों पर परिषद सख्त, तकनीकी जांच होगी
बलरामपुर | नगरपालिका सीमा से कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर तक निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग के अलाइनमेंट में लापरवाही का आरोप लगा है। सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर नगरपालिका परिषद ने कड़ा रुख अपनाया है। निर्माण के दौरान दो लोगों की दर्दनाक मौत के बाद परिषद ने इसे नागरिक सुरक्षा का बड़ा मुद्दा माना है। परिषद ने उच्चस्तरीय तकनीकी जांच कराने का संकल्प पारित किया है। नगरपालिका अध्यक्ष लोधीराम एक्का ने प्रधानमंत्री कार्यालय, एनएचएआई अध्यक्ष, कलेक्टर बलरामपुर-रामानुजगंज को पत्र भेजा है। पत्र में निर्माण में जारी लापरवाही की ओर ध्यान दिलाया है। पत्र में कहा है कि पर्याप्त अधिग्रहित भूमि उपलब्ध है। इसके बावजूद सड़क को सीधा और सुरक्षित बनाने के बजाय अनावश्यक खतरनाक मोड़ दिए जा रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)