तेंदुए की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत:शिकार की तलाश में पेड़ पर चढ़ा था; वन विभाग ने शव कब्जे में लिया
हापुड़ में शनिवार रात करीब 9:30 बजे तेंदुए की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेंदुआ शिकार की तलाश में पेड़ पर चढ़ा था। इसी दौरान 11 हजार केवी की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया और नीचे गिर गया। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। मामला गढ़मुक्तेश्वर के मानकचौक गांव का है। पेड़ से गिरने की आवाज सुनकर पहुंचा राहगीर जानकारी के मुताबिक एक राहगीर ने पेड़ से कुछ गिरने की आवाज सुनी। पास जाकर देखा तो जमीन पर तेंदुआ पड़ा था। उसने ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम ने तेंदुए के शव को कब्जे में ले लिया। बिजली लाइन की चपेट में आने की आशंका वन रेंजर करण सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में तेंदुए की मौत बिजली की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से होने की संभावना है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह स्पष्ट होगी। कई साल से दिख रहे तेंदुए गढ़मुक्तेश्वर तहसील के जंगलों और ग्रामीण इलाकों में पिछले कई साल से तेंदुए देखे जाने की बात सामने आती रही है। वन विभाग के अनुसार क्षेत्र में एक से अधिक तेंदुओं की मौजूदगी की सूचना है। तेंदुओं को पकड़ने के लिए वन विभाग की ओर से पिंजरे भी लगाए गए हैं। हालांकि अभी तक सफलता नहीं मिली है। तेंदुए की मौत के बाद क्षेत्र में इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)