TGT के 41 अभ्यर्थियों को कॉलेज मिले, 11 रिजेक्ट हुए:UPESSC ने जारी किया अंतिम विषयवार पैनल, 52 अभ्यर्थियों का रुका था एलॉटमेंट

Oct 02, 2026 - 20:31
0
TGT के 41 अभ्यर्थियों को कॉलेज मिले, 11 रिजेक्ट हुए:UPESSC ने जारी किया अंतिम विषयवार पैनल, 52 अभ्यर्थियों का रुका था एलॉटमेंट
प्रयागराज स्थित उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) भर्ती-2022 में लंबित कॉलेज आवंटन की प्रक्रिया पूरी कर ली है। अभिलेख और शैक्षणिक अर्हता की जांच के बाद 41 पात्र अभ्यर्थियों को कॉलेज आवंटित कर दिए गए हैं। वहीं जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत न कर पाने और अर्हता संबंधी मानक पूरे नहीं होने पर 11 अभ्यर्थियों का चयन निरस्त कर दिया गया है। आयोग ने चयनित अभ्यर्थियों का विषयवार संशोधित और अंतिम पैनल अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। 2,425 पदों के सापेक्ष 2,372 को मिला था पहला आवंटन UPESSC ने TGT-2022 के तहत 15 विषयों की लिखित परीक्षा कराई थी। संशोधित चयन परिणाम के बाद 13 विषयों में विज्ञापित 2,425 पदों के सापेक्ष 2,372 अभ्यर्थियों का पहला संस्था आवंटन जारी किया गया था। अभिलेख सत्यापन और अर्हता संबंधी जरूरी दस्तावेज पूरे नहीं होने के कारण 52 अभ्यर्थियों का कॉलेज आवंटन रोक दिया गया था। इसके बाद आयोग ने इन अभ्यर्थियों से आवश्यक अभिलेख मांगे और उनकी जांच की। जांच में 11 की दावेदारी निरस्त, 41 को कॉलेज मिला आयोग कार्यालय में जमा कराए गए दस्तावेजों और शैक्षणिक अर्हता की जांच की गई। इस दौरान 11 अभ्यर्थी जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके या अर्हता संबंधी निर्धारित शर्तें पूरी नहीं कर पाए। दस्तावेजों में कमियां और त्रुटियां मिलने पर इनका चयन निरस्त कर दिया गया। वहीं, अभिलेख परीक्षण में पात्र पाए गए 41 अभ्यर्थियों को उनके संबंधित विषय और उपलब्ध शिक्षण संस्थान के अनुसार कॉलेज आवंटित कर दिए गए। वेबसाइट पर देखें नाम और आवंटित कॉलेज UPESSC के उप सचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों का विषयवार संशोधित और अंतिम पैनल आयोग की वेबसाइट www.upessc.up.gov.in पर अपलोड कर दिया गया है। अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर अपना नाम, विषय और आवंटित शिक्षण संस्थान की जानकारी देख सकते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User