ठगी से परेशान सिद्धार्थनगर के युवक ने की आत्महत्या:नासिक में जमीन के नाम पर 25 लाख की ठगी हुई थी, रकम वापस न मिलने से थे परेशान
महाराष्ट्र के नासिक में जमीन खरीदने के नाम पर 25 लाख रुपए की ठगी का शिकार हुए सिद्धार्थनगर निवासी राम अवतार ने मंगलवार शाम आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार, वह लंबे समय से रकम वापस नहीं मिलने और आर्थिक नुकसान से परेशान थे। आत्महत्या से पहले राम अवतार ने एक वीडियो बनाया था, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। परिजनों के अनुसार, राम अवतार करीब पांच साल पहले अपनी जमीन बेचकर नासिक गए थे। वहां उन्होंने जमीन खरीदने के लिए 25 लाख रुपए लगाए थे। आरोप है कि रकम देने के बावजूद उन्हें न तो जमीन मिली और न ही पैसे वापस किए गए। परिजनों का कहना है कि इसी ठगी और आर्थिक नुकसान के कारण राम अवतार काफी समय से परेशान थे। मंगलवार शाम उन्होंने आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में मातम है। वायरल वीडियो की भी जांच कर रही पुलिस घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस वायरल वीडियो और जमीन से जुड़े लेनदेन के तथ्यों की पड़ताल कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि राम अवतार ने 25 लाख रुपए किसे दिए थे और जमीन खरीदने के नाम पर उनके साथ किस तरह की धोखाधड़ी हुई। पुलिस मामले से जुड़े दस्तावेजों और अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)