टीचर की पिटाई से छात्र के कान का पर्दा फटा:कान में तेज दर्द होने पर जानकारी हुई, पिता की शिकायत पर केस दर्ज

Oct 06, 2026 - 22:00
0
टीचर की पिटाई से छात्र के कान का पर्दा फटा:कान में तेज दर्द होने पर जानकारी हुई, पिता की शिकायत पर केस दर्ज
लखनऊ के हजरतगंज इलाके के एक निजी स्कूल में कक्षा 7 के छात्र को शिक्षक ने कान पर थप्पड़ मार दिया। छात्र के कान में तेज दर्द होने पर परिजन ने डॉक्टर से जांच कराई। जांच में उसके बाएं कान का पर्दा फटा मिला। छात्र के पिता ने मंगलवार शाम हजरतगंज थाने में आरोपी शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बटलर रोड स्थित लालबहादुर शास्त्री गन्ना संस्थान निवासी विश्वनाथ प्रसाद ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा सातवीं क्लास में पढ़ता है। पांच अक्टूबर को टीचर नवनीत ने बेटे के बाएं कान पर थप्पड़ मार दिया। शिकायत करने पर शिक्षक ने छात्र पर शोर करने का आरोप लगाया। इलाज के दौरान सामने आई कान के पर्दे में चोट पिता के मुताबिक, थप्पड़ लगने के बाद बेटे के कान में तेज दर्द हुआ और उसकी तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने बेटे का इलाज कराया। डॉक्टरों की जांच में कान का पर्दा फटा होने की बात सामने आई। पहले भी सिर के पीछे मारा था विश्वनाथ प्रसाद का आरोप है कि इससे पहले भी कक्षा 7-बी के क्लास टीचर ने उनके बेटे के सिर के पीछे जोर से मारा था। इसके बाद बच्चे को न्यूरोलॉजी के डॉक्टर से इलाज कराना पड़ा था। उन्होंने इस घटना की शिकायत स्कूल के प्रिंसिपल से भी की थी, लेकिन आरोप है कि टीचर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। हजरतगंज थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User