बरेली में गैर जमानती वारंट पर फरार आरोपी गिरफ्तार:कोर्ट में पेश किया गया, बांस मंडी का रहने वाला है
बरेली में गैर जमानती वारंट पर फरार चल रहे एक आरोपी को कोतवाली पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद उसे कानूनी कार्रवाई पूरी कर कोर्ट में पेश किया गया। कोतवाली क्षेत्र के बांस मंडी, कटी कुइया निवासी दीनानाथ पुत्र मुन्नालाल के खिलाफ प्रेमनगर थाने से जुड़े एक मामले में कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया था। बरेली के एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट-5 ने यह वारंट जारी किया था, जिसमें 12 अक्टूबर 2026 की तारीख तय थी। पुलिस टीम ने मंगलवार को आरोपी के घर पर दबिश देकर उसे पकड़ा। यह कार्रवाई कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में हुई। टीम में उपनिरीक्षक विक्रांत तोमर, कांस्टेबल हरिवंश और निशांत शामिल थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)