टिहरी-लाइव शो में दलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री उनियाल:कहा- बोला तो जा नहीं रहा, गाना क्या गाएंगे, दारू पीके लोगों को बेवकूफ बना रहे हो

Oct 19, 2026 - 16:13
0
टिहरी-लाइव शो में दलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री उनियाल:कहा- बोला तो जा नहीं रहा, गाना क्या गाएंगे, दारू पीके लोगों को बेवकूफ बना रहे हो
टिहरी जिले के नरेंद्र नगर में आयोजित कुंजापुरी मेले में पंजाबी गायक दलेर मेहंदी के लाइव शो के दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल नाराज हो गए। कार्यक्रम से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है जिसमें मंत्री मंच पर दलेर मेहंदी को टोकते और उनके प्रदर्शन पर सवाल उठाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में मंत्री कहते सुनाई दे रहे हैं कि गायक को इतने पैसे देकर बुलाया गया है, लेकिन वह मिक्सर के जरिए आवाज निकाल रहे हैं। उन्होंने इसे गलत बताते हुए कहा कि दलेर मेहंदी बड़े नाम हैं और इसी वजह से उन्हें कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। इस दौरान दलेर मेहंदी मंत्री को समझाने की कोशिश करते दिखते हैं, लेकिन सुबोध उनियाल अपनी नाराजगी जाहिर करते रहते हैं। स्थानीय लोगों की ओर से गायक के शराब पीने का दावा भी किया जा रहा है, हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। शो की कुछ तस्वीरें देखिए…. मंत्री बोले- आपसे बोला नहीं जा रहा, गाना क्या गाएंगे वीडियो में सुबोध उनियाल कहते सुनाई देते हैं, “इतना पैसा देकर हमने आपको बुलाया है। भक्त होकर आप लोगों का बेवकूफ बना रहे हो यहां पर मिक्सर के द्वारा आप आवाज निकाल रहे हो। गलत बात है ये।” इसके बाद मंत्री दलेर मेहंदी के बड़े नाम और उनकी प्रतिष्ठा का जिक्र करते हैं। वह कहते हैं कि उन्हें इसी वजह से बुलाया गया था कि वह एक बड़े कलाकार हैं। वीडियो में मंत्री यह भी कहते सुनाई देते हैं, “आपसे बोला तो जा नहीं रहा, आप गाना क्या गाएंगे। इट्स नॉट फेयर।” दलेर मेहंदी करते रहे समझाने की कोशिश वीडियो में दलेर मेहंदी मंत्री की बात का जवाब देते और उन्हें समझाने की कोशिश करते नजर आते हैं। हालांकि, सुबोध उनियाल उनकी बातों से संतुष्ट होते नहीं दिखते और लगातार अपनी नाराजगी जाहिर करते रहते हैं। मंच पर हुई इस बातचीत का वीडियो सामने आने के बाद कार्यक्रम को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई। शराब पीने का दावा, पुष्टि नहीं स्थानीय लोगों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि दलेर मेहंदी ने शराब पी हुई थी। बताया जा रहा है कि इसकी जानकारी मंत्री को मिलने के बाद वह नाराज हो गए। हालांकि इस दावे की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। फिलहाल, मंच पर हुई नोकझोंक के पीछे की पूरी परिस्थिति स्पष्ट नहीं है। मामले में मंत्री सुबोध उनियाल और दलेर मेहंदी का आधिकारिक पक्ष सामने आने पर ही विवाद की वजह और घटनाक्रम को लेकर स्थिति साफ हो सकेगी। ------------------------ ये खबर भी पढें…. 'ये पागल का बच्चा कौन है':टिहरी में वोटिंग के बीच मतदान केंद्र के अंदर घुसे मंत्री उनियाल, बाहर निकलने को कहा तो भड़के, VIDEO नरेंद्रनगर पालिका परिषद चुनाव के मतदान के दौरान मंगलवार को विवाद खड़ा हो गया। वन एवं स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय स्थित मतदान केंद्र पहुंचे और अपनी टीम के साथ बूथ के अंदर चले गए। इसका वीडियो सामने आया है। (पढ़ें पूरी खबर)

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User