तिलाठी मोहल्ले में कच्चे रास्ते का निर्माण शुरू:संतकबीर नगर में घुटनों तक पानी और कीचड़ से परेशान लोगों को मिलेगी राहत
संतकबीरनगर के नगर पंचायत बाघनगर उर्फ बखिरा के वार्ड नंबर पांच स्थित तिलाठी मोहल्ले में वर्षों से बदहाल पड़े कच्चे रास्ते का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। दैनिक भास्कर में 6 अक्टूबर को रास्ते की बदहाली को लेकर प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद नगर पंचायत प्रशासन हरकत में आया। चेयरमैन मोहम्मद आमिर अंसारी और अधिशासी अधिकारी सीमा राय के प्रयास से निर्माण कार्य शुरू होने पर मोहल्ले के लोगों में खुशी है। अब उन्हें कीचड़ भरे रास्ते से आवागमन की समस्या से मुक्ति मिलने की उम्मीद जगी है। चार घंटे की मशक्कत के बाद बनी सहमति गुरुवार को चेयरमैन मोहम्मद आमिर अंसारी और अधिशासी अधिकारी सीमा राय क्षेत्रीय लेखपाल दधीचि पाल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने संबंधित लोगों से बातचीत की। करीब चार घंटे के प्रयास के बाद रास्ते के निर्माण पर सहमति बनी और काम शुरू करा दिया गया। निर्माण कार्य शुरू होते ही स्थानीय नागरिकों ने खुशी जताई और ईओ के प्रयासों की सराहना करते हुए बधाई दी। बारिश में घुटनों तक भर जाता था पानी तिलाठी मोहल्ले में कच्चे रास्ते की हालत वर्षों से खराब थी। बरसात के दौरान रास्ते पर घुटनों तक पानी भर जाता था। पानी निकलने के बाद पूरा रास्ता कीचड़ में तब्दील हो जाता था। ऐसे में लोगों के लिए पैदल चलना और दोपहिया वाहन लेकर गुजरना जोखिम भरा हो जाता था। बारिश के मौसम में मोहल्ले के लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती थी। रास्ते के निर्माण के लिए नागरिक लंबे समय से मांग कर रहे थे और कई बार जिम्मेदारों से गुहार लगा चुके थे। भास्कर में खबर छपने के बाद शुरू हुआ काम बीते 6 अक्टूबर को मोहल्ले के निवासी राजाराम यादव, दयाराम, श्रीराम, जितेंद्र यादव, राहुल और महेंद्र समेत अन्य लोगों ने दैनिक भास्कर को अपनी समस्या बताई थी। इसके बाद अखबार ने रास्ते की बदहाली को प्रमुखता से प्रकाशित किया। अब निर्माण कार्य शुरू होने से स्थानीय लोगों को जल्द ही आवागमन की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। मौके पर ये लोग रहे मौजूद निर्माण कार्य शुरू कराने के दौरान सभासद आशुतोष त्रिपाठी, सभासद धीरज पाठक उर्फ धीरू, लेखपाल दधीचि पाल, दिवस श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, लाले यादव, हरिश्चंद्र यादव, लक्ष्मन यादव, राम खेलावन और राम लखन समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)