तिलसड़ा में खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण कार्यक्रम:युवाओं व महिलाओं को दिया गया आत्मनिर्भर बनने का मंत्र

Sep 25, 2026 - 07:57
0
तिलसड़ा में खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण कार्यक्रम:युवाओं व महिलाओं को दिया गया आत्मनिर्भर बनने का मंत्र
कानपुर स्थित पतारा के तिलसड़ा गांव में मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के अंतर्गत चल रहे जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हो गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर सृजित करना और ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाना था। समापन अवसर पर कमलेश मिश्रा, युवा उद्यमी प्रखर त्रिपाठी और ग्राम प्रधान मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण युवाओं एवं महिलाओं को खाद्य प्रसंस्करण, स्वरोजगार, पैकेजिंग और विपणन (मार्केटिंग) से जुड़ी तकनीकी व व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई। वक्ताओं ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्य प्रसंस्करण के माध्यम से स्वरोजगार की अपार संभावनाएं हैं। युवा अपनी स्थानीय कृषि उपज को व्यवसाय का रूप देकर न केवल खुद को आर्थिक रूप से सशक्त बना सकते हैं, बल्कि क्षेत्र के अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा कर सकते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User