अकीदत के साथ निकला जुलूस-ए-गौसिया:पीलीभीत में उलमाओं ने दिया आपसी भाईचारे और नेकी का संदेश

Sep 25, 2026 - 07:57
0
अकीदत के साथ निकला जुलूस-ए-गौसिया:पीलीभीत में उलमाओं ने दिया आपसी भाईचारे और नेकी का संदेश
हजरत अब्दुल कादिर जिलानी (गौसे आजम) की याद में गुरुवार को पीलीभीत शहर, पूरनपुर, बीसलपुर और शेरपुर कलां समेत कई स्थानों पर अकीदत के साथ जुलूस-ए-गौसिया निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए, जो रास्ते भर नात-ए-पाक पढ़ते हुए आगे बढ़े। जगह-जगह लोगों ने जुलूस का भव्य स्वागत किया। पूरनपुर में जुलूस सुबह करीब 9:30 बजे मोहल्ला खानकाह के सावरी आहता से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ दोपहर 1:40 बजे मोहल्ला राजागंज देहात स्थित खानकाह-ए-नूरिया रजविया पहुंचकर संपन्न हुआ। वहीं, शेरपुर कलां में जुलूस जामा मस्जिद से शुरू होकर नौगमा, नवदिया और कुरैशियान से होते हुए जामा मस्जिद मैदान में समाप्त हुआ। पीलीभीत शहर में भी पूर्व निर्धारित मार्गों पर अकीदत के साथ जुलूस निकाला गया। जुलूस के दौरान उलमा-ए-कराम ने गौसे आजम की जिंदगी और उनकी तालीम पर रोशनी डाली। उन्होंने लोगों से सच्चाई के रास्ते पर चलने, नमाज पढ़ने, अच्छा व्यवहार करने तथा आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। कार्यक्रम में आयोजकों और टीटीएस (तहफ्फुज-ए-सुन्नियत) की ओर से माकूल व्यवस्थाएं की गईं। जुलूस के दौरान पुलिस का कड़ा सुरक्षा बंदोबस्त रहा और चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। शांतिपूर्ण समापन के बाद मुल्क में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली के लिए विशेष दुआ मांगी गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User