तीन दिन बैंक बंद, रविवार को खुलेंगे:28 से 30 सितंबर तक हड़ताल, बैंक मैसेज भेजकर पहले जरूरी काम निपटाने की दे रहे सलाह

Sep 26, 2026 - 07:41
0
तीन दिन बैंक बंद, रविवार को खुलेंगे:28 से 30 सितंबर तक हड़ताल, बैंक मैसेज भेजकर पहले जरूरी काम निपटाने की दे रहे सलाह
सितंबर के आखिरी सप्ताह में बैंक ग्राहकों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बैंक यूनियनों ने 28, 29 और 30 सितंबर को तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। इससे पहले 26 सितंबर को महीने का चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। वहीं 27 सितंबर को रविवार होने के बावजूद बैंक खुलेंगे। ऐसे में 28 से 30 सितंबर तक लगातार तीन दिन बैंक शाखाओं में कामकाज प्रभावित रहेगा। बैंक यूनियनों की ओर से पांच दिन बैंकिंग वर्किंग लागू करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल का आह्वान किया गया है। तीन दिन की हड़ताल के दौरान बैंक शाखाओं में कैश जमा-निकासी, चेक क्लीयरेंस और अन्य सेवाएं प्रभावित होने की आशंका है। जिन ग्राहकों को शाखा में जाकर बैंकिंग से जुड़े काम कराने हैं, उन्हें परेशानी हो सकती है। बैंक भेज रहे ग्राहकों को मैसेज बैंक की ओर से ग्राहकों को लगातार मैसेज भेजकर 28, 29 और 30 सितंबर को बैंक बंद रहने की जानकारी दी जा रही है। ग्राहकों से कहा जा रहा है कि अगर कोई जरूरी बैंकिंग काम है तो उसे हड़ताल से पहले ही पूरा कर लें। खासकर नकदी निकालने, चेक जमा करने और शाखा से जुड़े दूसरे जरूरी काम पहले ही निपटाने की सलाह दी जा रही है। UPI और इंटरनेट बैंकिंग चलती रहेगी हड़ताल के दौरान डिजिटल बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। ग्राहक UPI, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे। हालांकि हड़ताल के कारण बैंकिंग व्यवस्था पर अप्रत्यक्ष असर पड़ सकता है। चेक क्लीयरेंस और शाखा स्तर के दूसरे कामों में देरी की स्थिति बन सकती है। बैंकिंग सेवाओं पर संभावित असर को देखते हुए संबंधित स्तर पर वैकल्पिक व्यवस्था बनाए रखने पर भी जोर दिया जा रहा है। साथ ही एटीएम में पर्याप्त नकदी उपलब्ध रखने की तैयारी की जा रही है, ताकि हड़ताल के दौरान ग्राहकों को कैश की दिक्कत न हो।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User