तीन दिनों की बारिश में भागुपाड़ा में घर धंसा

Sep 26, 2026 - 05:48
0
फतेहपुर प्रखंड की बामणडीहा पंचायत अंतर्गत भागुपाड़ा गांव में लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण गुलेनुर बीबी के मिट्टी का घर धंस गई। इससे परिवार के सामने रहने की समस्या उत्पन्न हो गई है। गुलेनुर बीबी, पिता फुचा मियां, ने बताया कि बारिश के कारण मकान की दीवार अचानक धंस गई। परिवार के अनुसार, उन्हें अब तक प्रधानमंत्री आवास योजना या अबुआ आवास योजना का लाभ नहीं मिला है। जर्जर मकान में परिवार किसी तरह गुजर-बसर कर रहा था, लेकिन बारिश में दीवार धंसने के बाद परेशानी और बढ़ गई है। गुलेनुर बीबी के परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं। परिवार ने प्रशासन से मामले की जांच कर क्षतिग्रस्त मकान का जायजा लेने तथा आवास योजना के तहत सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User