TMU के दो छात्रों के खिलाफ FIR:मुरादाबाद में पुलिस ने शांति भंग में किया चालान; हॉस्टल में फर्जी हाजिरी लगाई

Oct 07, 2026 - 11:32
0
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (TMU) के दो छात्रों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। दोनों के खिलाफ छात्रावास अधीक्षक विपिन जैन की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। एमबीबीएस छात्र पर बगैर सूचना हॉस्टल से बाहर रहने और रात्रि में उसके रूम मैट द्वारा उसकी फर्जी उपस्थिति दर्ज करने के आरोप हैं। पुलिस ने दोनों छात्रों के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी एमबीबीएस छात्र मोहम्मद आतिफ खान निवासी लखनऊ और जैनुल आबिदीन निवासी सहारनपुर को हिरासत में लिया। इसके बाद शांति भंग के आरोप में दोनों का चालान कर दिया गया। यूनिवर्सिटी ने दोनों को निलंबित भी कर दिया है। एफआईआर के अनुसार 29 सितंबर की रात एमबीबीएस छात्र मोहम्मद आतिफ खान अपने सहपाठी के साथ हॉस्टल से बाहर था। रात में उसके रूममैट जैनुल आबिदीन ने हॉस्टल में उसकी उपस्थिति के फर्जी दस्तखत बना दिए। मामले की सूचना मिलने पर हॉस्टल अधीक्षक ने दोनों छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User