जालौन में 28 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर जान दी:पिता को चाय पिलाई, मवेशियों को चारा-पानी दिया, टीन शेड में मिला शव

Oct 07, 2026 - 11:32
0
जालौन में 28 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर जान दी:पिता को चाय पिलाई, मवेशियों को चारा-पानी दिया, टीन शेड में मिला शव
जालौन के रामपुरा थाना क्षेत्र के मानपुरा गांव में बुधवार सुबह 9 बजे एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। युवक की मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मानपुरा निवासी रिटायर्ड फौजी उदयवीर सिंह का 28 वर्षीय पुत्र सोनू सिंह खेती-किसानी में पिता का सहयोग करता था। परिजनों के मुताबिक सोनू की करीब दो वर्ष पहले शादी हुई थी और उसकी पत्नी का नाम शिवा देवी है। दंपती की चार माह की एक बेटी भी है। सोनू दो भाइयों में छोटा था और खेती के जरिए परिवार के भरण-पोषण में सहयोग करता था। परिजनों के अनुसार बुधवार सुबह 9 बजे तक सोनू सामान्य था। उसने अपने पिता को चाय पिलाई और घर के अन्य काम किए। इसके बाद उसने मवेशियों के लिए चारा-पानी का इंतजाम किया और गोबर भी बाहर फेंका। रोजमर्रा के काम निपटाने के बाद वह मकान की ऊपरी मंजिल पर बने टीन शेड में चला गया। करीब सुबह नौ बजे उसने पाइप के सहारे साफी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। कुछ देर बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में सुबह 10 बजे पुलिस को सूचना दी गई। इस मामले में रामपुर थाना प्रभारी केपी सरोज का कहना है कि उन्हें सूचना मिली है, हलका इंचार्ज को मौके के लिए भेजा है जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि किन परिस्थितियों में उसने फांसी लगाई है। फिलहाल अभी पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User