ऑटो का इंतजार कर रही महिला से कुंडल लूटे:गणेशपुरम गेट के पास पीछे से झपटा मारकर वारदात, बाइक सवार तीन युवकों पर आरोप
बरेली के बारादरी इलाके में ऑटो का इंतजार कर रही महिला के साथ कुंडल लूट की घटना सामने आई है। महिला के मुताबिक 12 सितंबर की रात करीब 8 बजे वह गणेशपुरम गेट के पास ऑटो का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक पीछे से आए और झपट्टा मारकर दोनों कानों के कुंडल खींच ले गए। कुछ समझ पातीं, उससे पहले भागे
महिला के अनुसार वारदात के बाद तीनों बाइक से गणेशपुरम कॉलोनी की तरफ भाग निकले। उन्होंने बदमाशों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन बाइक सवार तेजी से फरार हो गए। अचानक हुई घटना से महिला घबरा गईं। नानी के घर से लौट रही थीं
नवादा शेखान के ब्रह्मदेव मंदिर निवासी रामेश्वरी देवी 12 सितंबर की शाम हरूनगला स्थित अपनी नानी के घर से पैदल घर लौट रही थीं। गणेशपुरम गेट के पास पहुंचने के बाद वह ऑटो का इंतजार करने लगीं। इसी दौरान घटना होने की बात सामने आई है। डर के कारण तुरंत नहीं बताई घटना
महिला ने पुलिस को बताया कि वारदात के बाद वह काफी डर गई थीं। इसी वजह से उन्होंने तत्काल किसी को घटना की जानकारी नहीं दी। बाद में हिम्मत जुटाकर बारादरी थाने पहुंचीं और पुलिस को तहरीर दी। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
महिला की तहरीर पर बारादरी पुलिस ने तीन अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि फुटेज और अन्य जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)