ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत:लखनऊ में पति गंभीर रूप से घायल, गांव जाते समय हादसा
लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने स्कूटी सवार दंपती को टक्कर मार दी। इस हादसे में बुजुर्ग महिला रीना देवी (60) की मौत हो गई, जबकि उनके पति राजेश कुमार (64) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है। सहायक विकास अधिकारी के पद से रिटायर्ड राजेश कुमार बाराबंकी के दरियाबाद के रहने वाले हैं और खादी ग्राम उद्योग बोर्ड में सहायक विकास अधिकारी के पद से रिटायर्ड हैं। वे अपनी पत्नी रीना देवी के साथ बिजनौर के कटरा मोहल्ला स्थित हरी मस्जिद के पास रहते थे। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे राजेश अपनी पत्नी को स्कूटी से दरियाबाद गांव ले जा रहे थे। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार घर से कुछ दूर औरंगाबाद स्थित ओमेक्स सिटी तिराहे के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद स्कूटी दूर तक घिसटती चली गई और दोनों पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौके से फरार हो गया। लोगों ने घायलों को देखकर पुलिस और उनके परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने उन्हें पास के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां रीना की मौत हो गई। राजेश का इलाज अभी जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)