त्रिमुहानी घाट पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की तैयारी तेज:महराजगंज में डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था, रोशनी व सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश
महराजगंज में शारदीय नवरात्र के समापन के बाद मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को सदर ब्लॉक क्षेत्र स्थित त्रिमुहानी घाट का निरीक्षण किया गया। डीएम गौरव सिंह सोगरवाल और एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने घाट पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विसर्जन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाए रखने और घाट पर पर्याप्त रोशनी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और पूरी प्रक्रिया निर्धारित व्यवस्थाओं के अनुरूप संपन्न कराई जाए। संबंधित कर्मचारियों को सुरक्षा और प्रकाश व्यवस्था बनाए रखने के साथ सतर्क रहने के निर्देश भी दिए गए। आसपास के गांवों की प्रतिमाओं का होता है विसर्जन त्रिमुहानी घाट पर आसपास के विभिन्न गांवों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाता है। ऐसे में विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही और सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्कता बरत रहा है। अधिकारियों के निरीक्षण का उद्देश्य विसर्जन से पहले जरूरी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराना और कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना है। निरीक्षण के दौरान सदर एसडीएम एवं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शिवम कुमार, सीओ अंकुर गौतम, ईओ आलोक कुमार, सदर तहसीलदार, सदर कोतवाल, आईटीएम चौकी प्रभारी सहित संबंधित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)