अर्थाना में लोकतंत्र सेनानी का निधन:पुलिसकर्मियों ने पार्थिव शरीर को सलामी देकर अर्पित की श्रद्धांजलि
सीतापुर में रामकोट थाना क्षेत्र के अर्थाना गांव निवासी 83 वर्षीय लोकतंत्र सेनानी श्रीराम मिश्रा का सोमवार शाम लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके निधन की खबर से गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक छा गया। मंगलवार सुबह पुलिसकर्मियों ने उनके पार्थिव शरीर को राजकीय सम्मान के साथ सलामी देकर श्रद्धांजलि दी। श्रीराम मिश्रा ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उनके निधन पर ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने शोक संवेदना व्यक्त की। अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए और नम आंखों से उन्हें विदाई दी। इस दौरान उपजिलाधिकारी मिश्रिख दीपक कुमार गुप्ता, लेखपाल मिलन भार्गव सहित राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ला, महोली मंडल अध्यक्ष तरुण शुक्ला समेत कई पदाधिकारियों ने भी पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)