ट्रैफिक पुलिस पर किसान को डंडा मारने का आरोप:एटा में सिर में चोट लगने से युवक लहूलुहान, किसानों ने किया हंगामा

Oct 12, 2026 - 07:19
0
ट्रैफिक पुलिस पर किसान को डंडा मारने का आरोप:एटा में सिर में चोट लगने से युवक लहूलुहान, किसानों ने किया हंगामा
एटा शहर के अलीगंज रोड पर ट्रैफिक पुलिस के एक सिपाही पर किसान ओमकार सिंह को डंडा मारने का आरोप लगा है। किसान के सिर में चोट आई है। इस घटना के बाद बड़ी संख्या में किसान इकट्ठा हो गए और हंगामा किया। ओमकार सिंह धान बेचने मंडी आए थे। वे धान की तौल कराने कांटे की ओर जा रहे थे, तभी सिपाही ने उन्हें वापस मंडी जाने को कहा। इसी बात पर दोनों में बहस हुई, जिसके बाद सिपाही ने उनके सिर में डंडा मार दिया।घायल किसान को देखकर मौके पर मौजूद अन्य किसानों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस और किसानों के बीच काफी देर तक विवाद चला। इससे जीटी रोड पर डेढ़ घंटे से ज्यादा समय तक जाम लगा रहा। घायल किसान को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया। एसएसपी इलामारन जि ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। उन्होंने सीओ सिटी को जांच सौंप दी है। एसएसपी ने कहा कि अगर सिपाही दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User