ट्रेन की चपेट में आने से संविदा कर्मी की मौत:उन्नाव के अजगैन थाना क्षेत्र में हुआ हादसा, लखनऊ के बंथरा निवासी थे
उन्नाव के अजगैन थाना क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से एक 55 साल के व्यक्ति की जान चली गई। मृतक की पहचान लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र के रहीमनगर परियाना निवासी रामफूल राजपूत के रूप में हुई है। उनके परिवार में इस घटना से दुख का माहौल है। ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत जानकारी के मुताबिक, रामफूल राजपूत रेलवे में निजी तौर पर काम करते थे। वह रेलवे ट्रैक पर गिट्टी हटाने का काम करते थे। अजगैन इलाके में काम के दौरान ही वह ट्रेन की चपेट में आ गए। घटना किन हालात में हुई, इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। रामफूल राजपूत अपने परिवार के साथ रहते थे। उनके परिवार में एक बेटा है। इस घटना से उनके परिवार और जानने वालों में गहरा दुख है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)