ट्रेन में महिलाओं के गले से मंगलसूत्र काटने वाला गिरफ्तार:दिल्ली का हमीदुल्लाह सो रही यात्री महिलाओं को बनाता था शिकार, 4 चेन बरामद
वाराणसी जंक्शन के जीआरपी थाने की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने प्लेटफार्म नंबर एक पर सिग्नल ऑफिस के पास एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार संदिग्ध की पहचान शातिर चेन स्नेचर दिल्ली के मोहम्मद हमीदुल्लाह के रूप में हुई है। जिसके ऊपर आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पकड़ा गया शातिर ट्रेन में सो रही महिलाओं के गले से मंगलसूत्र, सोने की चेन और मोबाइल फोन और अन्य सामानों की स्नेचिंग कर आराम से चलती ट्रेनों से उतर जाता है। फिलहाल जीआरपी ने हमीदुल्लाह को संबंधित धाराओं में कोर्ट में पेश करते हुए जेल भेज दिया है। गश्त के दौरान जीआरपी कर्मियों को मिला संदिग्ध
जीआरपी प्रभारी निरीक्षक रजोल नागर ने बताया - पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रयागराज रीजन प्रशांत वर्मा के निर्देश पर स्टेशन के प्लेटफॉर्म्स पर अपराध और अपराधियों की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में लगातार जीएआरपी कर्मी गश्त कर रहे हैं। इसी दौरान प्लेटफार्म नंबर 1 व यात्री हाल प्रथम से टिकट घर होते हुए सिग्नल ऑफिस की तरफ जाते समय सिग्नल ऑफिस के दक्षिण नीम के पेड़ के नीचे एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। जिससे पूछताछ की गयी तो वह संदिग्ध लगा। जिसपर उसे थाने लाया गया। शातिर चेन स्नेचर है हमीदुल्लाह
रजोल नागर ने बताया - थाने लाने के बाद व्यक्ति से जब नाम पूछा गया तो उसने अपना नाम मोहम्मद हमीदुल्लाह निवासी कबीरनगर, गोकुलपुर थाना न्यू वेलकम उत्तर पूर्वी दिल्ली बताया। इसके बाद उसकी जमा तलाशी ली गई तो उसके पास से 02 मंगलसूत्र, व 02 लाकेट व एक मोबाइल वीवो कम्पनी तथा एक सीजर ब्लेड एवं 1000 रूपया नगद (500x2) बरामद हुआ। पूछताछ में हमीदुल्लाह ने बताया कि वह ट्रेन में सो रही महिलाओं के गले से सीजर ब्लेड से चेन और मंगलसूत्र आसानी से काट कर उतार लेता था और उन्हें पता नहीं चलता था। आज चोरी किए गए सामान को बेचने आया था जब उसे पकड़ लिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)