त्योहारों पर शांति के लिए फ्लैग मार्च:एसपी ने दुकानदारों से बात कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया, अफवाहों से बचने की अपील

Oct 06, 2026 - 20:40
0
त्योहारों पर शांति के लिए फ्लैग मार्च:एसपी ने दुकानदारों से बात कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया, अफवाहों से बचने की अपील
अमेठी में आगामी त्योहारों को लेकर शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अलर्ट पर है। देर शाम एसपी सरवणन टी. ने पुलिस बल के साथ गौरीगंज कस्बे में पैदल गश्त और फ्लैग मार्च किया। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों से भी बात की और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। करीब साढ़े सात बजे एसपी पुलिसबल के साथ गौरीगंज कस्बा पहुँचे।इस दौरान एसपी ने महिलाओं, बालिकाओं और आम लोगों में सुरक्षा का माहौल बनाने पर जोर दिया। उन्होंने लोगों और दुकानदारों से बात कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। एसपी ने सभी से त्योहार मिलजुलकर और सौहार्द से मनाने की अपील की। उन्होंने आम लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और उन्हें फैलने से रोकने को कहा। सोशल मीडिया पर कोई भी गलत खबर बिना पुष्टि के शेयर न करने की अपील की। एसपी सरवणन टी. ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को सतर्क रहने और भीड़भाड़ वाले इलाकों में चेकिंग करने के निर्देश दिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User