ट्रेनों में चेन खींचने पर 2833 यात्रियों पर कार्रवाई:प्रयागराज मंडल में 1 जनवरी से 30 सितंबर तक चला अभियान, इटावा में 212 मामले दर्ज

Oct 04, 2026 - 18:20
0
ट्रेनों में चेन खींचने पर 2833 यात्रियों पर कार्रवाई:प्रयागराज मंडल में 1 जनवरी से 30 सितंबर तक चला अभियान, इटावा में 212 मामले दर्ज
इटावा में ट्रेनों में बिना उचित कारण अलार्म चेन खींचने वाले यात्रियों के खिलाफ प्रयागराज मंडल ने सख्ती बढ़ा दी है। रेलवे सुरक्षा बल की निगरानी और विशेष अभियान के तहत 1 जनवरी से 30 सितंबर 2026 तक कुल 2,833 लोगों को गिरफ्तार कर रेलवे अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। इनमें इटावा जिले में 212 लोगों के खिलाफ कार्रवाई हुई। रेलवे ने रविवार शाम 4 बजे इसकी जानकारी दी। रेलवे के अनुसार अलार्म चेन यात्रियों की सुरक्षा के लिए वास्तविक आपातकालीन स्थिति में इस्तेमाल करने की सुविधा है। बिना उचित कारण चेन खींचने से ट्रेन के संचालन में बाधा आती है और समयपालन प्रभावित होता है। इसका असर ट्रेन में सफर कर रहे अन्य यात्रियों पर भी पड़ता है। सितंबर में 305 गिरफ्तार जनवरी में 274, फरवरी में 244, मार्च में 341, अप्रैल में 318, मई में 386, जून में 397, जुलाई में 289, अगस्त में 279 और सितंबर में 305 लोगों को अनावश्यक चेन पुलिंग के मामलों में गिरफ्तार किया गया। इटावा में 212 पर कार्रवाई रेलवे सुरक्षा बल के पोस्टवार आंकड़ों के अनुसार इटावा में 212 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। सबसे अधिक 437 मामले कानपुर सेंट्रल में सामने आए। टूंडला में 275, अलीगढ़ में 213, प्रयागराज जंक्शन में 207, फतेहपुर में 189, नैनी में 180 और फफूंद में 170 लोगों पर कार्रवाई हुई। कई स्टेशनों पर भी कार्रवाई मिर्जापुर में 146, प्रयागराज छिवकी में 100, मानिकपुर में 99, सूबेदारगंज और शिकोहाबाद में 96-96, फिरोजाबाद में 68, चुनार में 66, जीएमसी में 62, हाथरस में 56, खुर्जा में 55, दादरी में 54, पनकी धाम में 32 और कानपुर अनवरगंज में 20 लोगों पर कार्रवाई की गई। रेलवे ने की अपील प्रयागराज मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि अनावश्यक चेन पुलिंग के मामलों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। ऐसे मामलों में संबंधित व्यक्ति की पहचान कर रेलवे अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने यात्रियों से अपील की कि अलार्म चेन का इस्तेमाल केवल वास्तविक आपातकालीन स्थिति में ही करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User