ललितपुर में 4 टूटते परिवारों का पुनर्मिलन:ऑपरेशन जागृति अभियान के तहत पुलिस ने कराई सुलह, हर रविवार होती है काउंसलिंग

Oct 04, 2026 - 18:20
0
ललितपुर में 4 टूटते परिवारों का पुनर्मिलन:ऑपरेशन जागृति अभियान के तहत पुलिस ने कराई सुलह, हर रविवार होती है काउंसलिंग
ललितपुर में पुलिस के 'ऑपरेशन जागृति' अभियान के तहत रविवार को 4 टूटते परिवारों का पुनर्मिलन कराया गया। पुलिस लाइन सभागार में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक उनकी काउंसलिंग हुई। पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई के निर्देश पर यह पहल शुरू हुई है। इसका मकसद पारिवारिक विवादों और वैवाहिक मतभेदों को आपसी समझौते से सुलझाना है। ऑपरेशन जागृति टीम के सदस्यों ने परिवारों की काउंसलिंग की। सकारात्मक बातचीत के बाद चारों परिवारों में सफलतापूर्वक समझौता हुआ। सभी खुशी-खुशी फिर से साथ रहने को सहमत हुए। इस मौके पर परिवारों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। 3 अन्य मामलों में सुनवाई के लिए अगली तारीख तय की गई है। अभियान का लक्ष्य बिखरते रिश्तों को जोड़ना और परिवारों में विश्वास बढ़ाना है। टीम में अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह, अजय बरया, डॉ. दीपक चौबे, डॉ. एस.पी. पाठक, डॉ. जनक किशोरी शर्मा, सुधा कुशवाहा, संजीव कुमार शर्मा, सुभाष जैन, एडवोकेट अरमान अजीज कुरैशी, महिला थानाध्यक्ष अनीता देवी, महिला मुख्य आरक्षी जय सचान और महिला हेड कांस्टेबल आशा देवी शामिल थीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User