ट्रक बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत:झांसी में घटना के बाद दूसरा युवक गंभीर घायल, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की
झांसी में बबीना थाना क्षेत्र में लकड़ा देव मंदिर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों दतिया के बसई गांव से बाइक पर सवार होकर झांसी जा रहे थे। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार बसई गांव निवासी उमेश विश्वकर्मा और अभिराम बाइक से झांसी की ओर जा रहे थे। बबीना कस्बे से पहले लकड़ा देव मंदिर के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों बाइक से सड़क पर गिर गए। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आई। घटना के बाद जांच में जुटी पुलिस घटना की सूचना मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने दोनों घायलों को बबीना अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसी शाम उमेश विश्वकर्मा की मौत हो गई। वहीं अभिराम का इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद उमेश के परिवार में मातम छा गया। मृतक के भाई कमलेश विश्वकर्मा ने बताया कि उमेश के अंतिम संस्कार के बाद उन्होंने बबीना थाने पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच सब-इंस्पेक्टर नकुल सिंह को सौंपी है। पुलिस हादसे के कारणों की जानकारी जुटाने के साथ ही फरार ट्रक चालक की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि वाहन की पहचान और चालक के संबंध में जानकारी जुटाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)