ट्रक से 651 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार:ओडिशा से हरियाणा ले जा रहे थे खेप, फिरोजाबाद में कार और बैंक कार्ड जब्त
फिरोजाबाद पुलिस और मेरठ एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने बुधवार सुबह गांजा तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा किया। टीम ने एनएच-19 पर उसायनी के सामने सर्विस रोड पर घेराबंदी कर एक ट्रक से 651.163 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया। मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गांजा लदा ट्रक और एक कार भी जब्त की गई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ओडिशा से गांजा लेकर हरियाणा जा रहे थे। वहां इसे ऊंचे दामों पर बेचने की तैयारी थी। सुबह 5 बजे घेराबंदी कर पकड़े गए आरोपी सीओ अरुण कुमार चौरसिया ने बुधवार दोपहर 3 बजे प्रेसवार्ता में बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस और एएनटीएफ की टीम ने सुबह करीब 5 बजे कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संतोष कुमार और कृष्णा निवासी वृंदावन, मथुरा तथा मोहम्मद एजाज निवासी राजौरी, जम्मू-कश्मीर के रूप में हुई है। मोबाइल, दस्तावेज और नकदी बरामद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार मोबाइल फोन, तीन आधार कार्ड, तीन ड्राइविंग लाइसेंस, तीन पैन कार्ड, दो वाहन पंजीकरण प्रमाणपत्र (आरसी), सात बैंक कार्ड और नकदी बरामद की है। गांजा लदा ट्रक और एक कार भी जब्त की गई। पुलिस के अनुसार, मामले में थाना टूंडला में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। कार्रवाई में थाना प्रभारी बैजनाथ सिंह सहित टूंडला पुलिस और मेरठ एएनटीएफ की टीम शामिल रही। पुलिस के मुताबिक, आरोपी कृष्णा के खिलाफ मथुरा के वृंदावन थाने में आबकारी अधिनियम के तहत पहले भी मुकदमा दर्ज हो चुका है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)